Yamaha India ने अपनी मोस्ट अवेटेड Yamaha FZ कंपनी ने इस मॉडल को यंग जनरेशन को या स्टाइल फोकस्ड राइडर को ध्यान में रखा कर लॉन्च किया है।
इस मोटरसाइकिल में टेक्नोलॉजी का नया तड़का Yamaha FZ X Hybrid में अब आपको माइक्रो-ह्यब्रिडे टेक्नोलॉजी का जबरदस्त फ्यूज़न मिलेगा जिससे न केवल माइलेज बेहतर होगा बल्कि स्टार्टअप ट्रैफिक में भी यह बाइक शानदार परफॉर्म करेगी।

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का नया तड़का
POSITIVE:
- बेहतरीन माइलेज
- आकर्षक रेट्रो डिज़ाइन
- स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG)
- Yamaha की भरोसेमंद क्वॉलिटी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से बेहतर माइलेज
NEGATIVE:
- कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है
- हाईवे राइडर्स के लिए पावर कम लग सकता है
- नया क्या है Yamaha FZ X Hybrid में?
इंजन और परफॉर्मेंस:
बाइक में 149cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो लगभग 12.4 PS की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ दिया गया है 5-स्पीड गियरबॉक्स, जो स्मूथ और रिलायबल है।
फीचर्स की भरमार
- बाइक में Yamaha की Y-Connect तकनीक दी गई है जो स्मार्टफोन को बाइक से जोड़ने की सुविधा देती है। इससे राइडर को कॉल, मैसेज अलर्ट, पार्किंग लोकेशन, सर्विस रिमाइंडर और फ्यूल कंजम्पशन जैसी कई जानकारियां मोबाइल पर मिलती हैं। यह फीचर युवाओं के लिए खासा आकर्षक है।
- बाइक में दिया गया फुल-LED हेडलैंप न केवल रात में बेहतरीन विज़िबिलिटी देता है, बल्कि इसका डेली-टाइम रनिंग लाइट (DRL) डिजाइन बाइक को एक प्रीमियम और मॉडर्न अपील भी देता है
- Yamaha हमेशा से अपने भरोसेमंद इंजन, दमदार बिल्ट क्वालिटी और लंबी उम्र के लिए पहचानी जाती रही है। इस बाइक में भी वही हाई-क्वालिटी मटीरियल और फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाती है।
- सेफ्टी के लिहाज से बाइक में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम दिया गया है, जो तेज़ ब्रेकिंग के समय स्किडिंग को रोकता है और स्टेबिलिटी बनाए रखता है। साथ ही, फ्रंट और रियर Disc Brakes बेहतरीन ब्रेकिंग कंट्रोल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देते हैं, खासकर ट्रैफिक या खराब सड़कों पर।
- Yamaha का यह नया हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम तेज एक्सलेरेशन के समय अतिरिक्त पावर सपोर्ट करता है, जिससे बाइक स्मूद तरीके से स्पीड पकड़ती है और माइलेज भी बेहतर रहता है। यह तकनीक इंजन पर लोड कम करती है, जिससे उसकी उम्र भी लंबी होती है।
- बाइक में दिया गया ईको इंडिकेटर राइडर को बताता है कि वह किस स्पीड और गियर में सबसे बेहतर माइलेज प्राप्त कर रहा है। इससे फ्यूल एफिशिएंसी बनाए रखने में मदद मिलती है और राइडिंग हैबिट भी सुधारता है।
नया क्या है Yamaha FZ X Hybrid में?
FZ X Hybrid में सबसे बड़ा बदलाव है इसका Smart Motor Generator (SMG) जो माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह फीचर बाइक को बेहतर पिकअप, स्टार्ट/स्टॉप ट्रैफिक में स्मूद राइड और बेहतर माइलेज प्रदान करता है। साथ ही बाइक में Y-Connect ऐप, Bluetooth कनेक्टिविटी, और LED लाइट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं।
स्मार्ट फीचर्स का ज़माना
FZ X Hybrid में मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स इसे प्रतियोगियों से अलग बनाते हैं। Y-Connect ऐप के जरिए आप अपनी बाइक को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल अलर्ट, बैटरी स्टेटस, माइलेज ट्रैकिंग, और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं पा सकते हैं।
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
इस बार Yamaha ने इस बाइक को और ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए रेट्रो-मॉर्डन डिज़ाइन का उपयोग किया है। इसमें स्टाइलिश क्रोम फिनिश, नई ग्राफिक्स स्कीम, और कई कलर ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे।Yamaha FZ X Hybrid का डिज़ाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न एलिमेंट्स का बेहतरीन फ्यूजन है। बाइक में क्रोम एक्सेंट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, और नई ग्राफिक्स स्कीम देखने को मिलती है। यह बाइक कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।
क्या Yamaha FZ X Hybrid खरीदनी चाहिए?
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, माइलेज में बेहतर हो, और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो – तो Yamaha FZ X Hybrid ₹1.50 लाख में एक शानदार पैकेज है। खासकर शहरी राइडर्स के लिए यह बाइक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। हालांकि, अगर आपका राइडिंग स्टाइल हाई-स्पीड या टूरिंग है, तो आपको थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।