मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) : संघर्ष से सफलता तक- Miss Universe India 2025 बनने की कहानी और उनका सपना

राजस्थान की बेटी मनिका विश्वकर्मा(Manika Vishwakarma) ने हाल ही में जयपुर में हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीत कर इतिहास रच दिया अब आगे का उनका सपना है 74 वें मिस यूनिवर्स जो की 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड में होने जा रहा है उस ताज को जितना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फोटो का श्रेय:@mani_navrang/Instagram

साधारण से असाधारण: मनिका विश्वकर्मा(Manika Vishwakarma) का सफर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 तक

“सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जुनून और मेहनत चाहिए” – यह पंक्ति मनिका विश्वकर्मा(Manika Vishwakarma) पर बिल्कुल फिट बैठती है। राजस्थान की एक साधारण लड़की से लेकर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनने तक का उनका सफर न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण भी है।

18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 22 वर्षीय मनिका ने यह खिताब जीता। अब वे थाईलैंड में 21 नवंबर होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जानिए उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि, कठिन संघर्ष, प्रेरणादायक सफर, दमदार जवाब और Miss Universe India 2025 बनने की पूरी कहानी।

इसे भी पढ़ें-: कार में बैटमैन का दम: Mahindra ने लॉन्च किया BE 6 Batman Edition SUV

Manika vishwakarma miss Universe India2025/फोटो का श्रेय:mani_navrang insta photo /Edit canva
Manika vishwakarma miss Universe India2025/mani_navrang insta photo /Edit canva

पारिवारिक पृष्ठभूमि (Manika Vishwakarma)

मनिका का जन्म श्री गंगानगर, राजस्थान में हुआ। उनके पिता कमलकांत और माता शकुंतला सुथार एक साधारण परिवार से आते हैं। परिवार का समर्थन और संस्कार ही उनकी सफलता की बुनियाद रहे।मनिका विश्वकर्मा न सिर्फ खूबसूरती में बल्कि प्रतिभा और मेहनत में भी सबसे आगे रहीं। वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और साथ ही एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। शास्त्रीय नृत्य और पेंटिंग में माहिर,उनकी कला को ललित कला अकादमी सम्मानित किया गया,विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित BIMSTEC Sewocon कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा ने इस प्रतियोगिता में पहला रनर-अप स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा की महक ढींगरा दूसरे और अमीषी कौशिक तीसरे स्थान पर रहीं। 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज जीतने वाली मनिका विश्वकर्मा पेशे से मॉडल हैं, लेकिन उनकी पहचान केवल यहीं तक सीमित नहीं है। वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना होने के साथ-साथ बेहतरीन पेंटर भी हैं।

उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी अदाओं और आकर्षक तस्वीरों से भरा हुआ है, जहां हर पोस्ट उनके आत्मविश्वास और स्टाइल की झलक दिखाता है। रैंप पर उतरते ही मनिका का अंदाज़ सबसे अलग नजर आता है—उनकी शालीनता और ग्लैमर का मिश्रण ही उन्हें खास बनाता है। यही अनोखा अंदाज़ और मेहनत उन्हें इस मुकाम तक लाया, जहाँ उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम किया।

Untitled design 16 2

सामाजिक पहल – Neuronova

मनिका (Manika Vishwakarma) की खासियत यह है कि उनकी सोच केवल कला और शिक्षा तक सीमित नहीं है। वे समाज में बदलाव लाने की भी कोशिश कर रही हैं। उन्होंने Neuronova नाम की पहल शुरू की, जिसका उद्देश्य है लोगों में ADHD और न्यूरोडाइवर्जेंस को लेकर जागरूकता फैलाना। उनका मानना है कि इन स्थितियों को कमजोरी नहीं बल्कि एक अनोखी मानसिक क्षमता के रूप में देखा जाना चाहिए। इस पहल से उन्होंने यह साबित किया है कि वे केवल एक सुंदर चेहरा नहीं बल्कि एक जागरूक और सशक्त व्यक्तित्व भी हैं। एक सामाजिक और शैक्षणिक प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे मनिका ने युवाओं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सहयोग से शुरू किया।

  • इसका मुख्य फोकस ADHD (Attention Deficit Hyperactivity Disorder), Autism, Dyslexia और अन्य न्यूरोडाइवर्जेंट कंडीशन्स को लेकर जागरूकता फैलाना है।
  • यह बताता है कि ये लोग सामान्य लोगों से अलग सोचते हैं, इसलिए वे क्रिएटिव, इनोवेटिव और प्रॉब्लम सॉल्वर हो सकते हैं।
  • Neuronova, इन परिस्थितियों को कमजोरी मानने के बजाय नई ताकत और अवसर के रूप में देखता है।

Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025/@mani-Navrang/instagram

आत्मविश्वास और साहस से मिली जीत, अब मिस यूनिवर्स का ताज है अगला सपना

Manika Vishwakarma ने अपनी जीत के बाद भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि इस सफर में उन्हें अकेलेपन का अहसास कभी नहीं हुआ क्योंकि हर कदम पर उनके परिवार और शुभचिंतकों का साथ मिला। उन्होंने कृतज्ञता जताते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए सबसे बड़ी कुंजी है – अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस को लगातार मजबूत करना। उनके अनुसार केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि हिम्मत और आत्मविश्वास भी इस प्रतियोगिता में उतना ही अहम महत्व रखते हैं।

मणिका का मानना है कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट सिर्फ मंच पर चमकने का मौका नहीं होते, बल्कि यह एक ऐसी अनोखी दुनिया है जो जीवनभर के लिए ज़िम्मेदारी और अनुशासन सिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि अब उनका अगला सपना है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाएं और मिस यूनिवर्स का ताज अपने देश के नाम करें।

Source News: Googel news

1 thought on “मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) : संघर्ष से सफलता तक- Miss Universe India 2025 बनने की कहानी और उनका सपना”

Leave a Reply