सर्बियाई टेनिस सुपरस्टार Novak Djokovic ने हाल ही में विराट कोहली के लिए अपनी दीवानगी जाहिर किया। Djokovic ने खुलासा किया की वे ,विराट कोहली के जबरदस्त फैन है और बितेदिनों उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा की विराट को एक बार मैसेज भी किया था पर जवाब कभी नहीं मिला।

नोवाक जोकोविच का खुलासा: विराट कोहली के हैं जबरदस्त फैन, कहा- भेजा था मैसेज, नहीं मिला जवाब!
सर्बियाई टेनिस सुपरस्टार novak Djokovic ने हाल ही में विराट कोहली के लिए अपनी दीवानगी जाहिर किया। Djokovic ने खुलासा किया की वे ,विराट कोहली के जबरदस्त फैन है और बितेदिनों उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा की विराट को एक बार मैसेज भी किया था पर जवाब कभी नहीं मिला। जोकोविच ने कहा की वे क्रिकेट ,खास करके विराट कोहली के बैटिंग को काफी पसंद करते है
Novak Djokovic ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मीनाउर को हराकर कार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच के मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट सुपर स्टार विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का के साथ मौजूदे थे।
नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली से टेक्स्टिंग, क्रिकेट में हाथ आजमाने की बात भी कही
Novak Djokovicने शानदार जीत के साथ विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां अब उनका सामना दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जानिक सिनर से होगा। इस जीत के साथ जोकोविच अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर एक कदम और बढ़ गए हैं।विंबलडन 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे सर्बियाई टेनिस लीजेंड Novak Djokovic ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। Sony Sports से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह और भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली बीते कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत करते रहे हैं। हालांकि, दोनों की अब तक आमने-सामने मुलाकात नहीं हो सकी
जोकोविच ने कहा, “विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी का मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें कहना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं उनके पूरे करियर, उनकी मेहनत और उनकी उपलब्धियों का दिल से सम्मान करता हूं।”
गौरतलब है कि विराट कोहली ने विंबलडन में जोकोविच की राउंड ऑफ 16 में जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट करते हुए उन्हें ‘ग्लैडिएटर’ बताया था। कोहली ने लिखा था, “ग्लैडिएटर के लिए यह तो बस आम दिन की तरह था।”
इतना ही नहीं, Novak Djokovic ने क्रिकेट को लेकर भी मजेदार बात कही। उन्होंने बताया, “मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन मैं इसमें ज्यादा अच्छा नहीं हूं। ऑस्ट्रेलिया और भारत में क्रिकेट बेहद लोकप्रिय खेल है। मुझे भारत जाने से पहले अपनी क्रिकेट स्किल्स सुधारनी होंगी, वरना वहां जाकर खुद को शर्मिंदा कर बैठूंगा।”
मैच अपडेट: Novak Djokovic ने दी डी मिनाउर को मात
सोमवार को नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर को हराकर विंबलडन 2025 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला तीन घंटे 19 मिनट तक चला।
शुरुआत में जोकोविच लय में नजर नहीं आए और पहला सेट 1-6 से हार गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से अपने नाम कर लिए।
बीते साल डी मिनाउर चोट के कारण क्वार्टर फाइनल से पहले हट गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि, जोकोविच के अनुभव और मजबूत खेल के सामने उनका जोश ठंडा पड़ गया।
अगर जोकोविच इस साल विंबलडन जीतते हैं, तो वह ग्रास कोर्ट के इस मेजर टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के आठ खिताबों की बराबरी कर लेंगे।
हाइलाइट्स (संक्षेप में):
- नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, जानिक सिनर से होगी भिड़ंत।
- जोकोविच ने फ्लावियो कोबोली को हराकर 14वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई, फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा।
- 38 साल की उम्र में शानदार प्रदर्शन, बोले- खुद को जवान महसूस कर रहा हूं।
- मैच में ब्रिटेन की क्वीन कैमिला और अभिनेता ह्यू ग्रांट भी मौजूद रहे।
- जानिक सिनर ने बेन शेल्टन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, चोट के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन।
- जोकोविच अब 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब से सिर्फ दो जीत दूर।
- महिलाओं में इगा स्विएटेक और बेलिंडा बेनसिच के बीच सेमीफाइनल मुकाबला।
- इगा स्विएटेक ने ल्यूडमिला सैमसोनोवा को हराया, बेनसिच ने मिर्रा आंद्रेवा को हराकर चौंकाया।
- वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका का अगला मुकाबला अमांडा अनीसिमोवा से होगा।