Air India Crash रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सिर्फ 1 सेकंड में फ्यूल स्विच बंद हुआ। पायलट भी हैरान, जांच में उठा सवाल- आखिर किसने स्विच बंद किया?

मुख्य बिंदु:
| 1. सेकंड में फ्यूल स्विच OFF हुए,इंजन बंद, पायलट हैरान | 2. Ram Air Turbine (RAT) एक्टिव |
| 3. न बर्ड हिट, न इंजन में आग | 4. तकनीकी खराबी पर गहरी जांच जारी |

Air India Crash:1 सेकंड में फ्यूल स्विच OFF हुए
पिछले महीने हुई एयर इंडिया की विमान दुर्घटना(Air India Crash )की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना से ठीक पहले कॉकपिट में अफरातफरी और भ्रम की स्थिति बन गई थी। इस हादसे में 260 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
एयर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान के फ्यूल कट-ऑफ स्विच मात्र 1 सेकंड में ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन पर आ गए, जिससे विमान का इंजन अचानक बंद हो गया।
जांच एजेंसी के मुताबिक, पायलट भी इस तकनीकी गड़बड़ी से हैरान रह गए। पायलटों ने कहा कि इतनी तेज़ी से फ्यूल स्विच का मूवमेंट बेहद असामान्य है और इससे विमान पर नियंत्रण खोना तय था।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान का Ram Air Turbine (RAT) भी एक्टिव हो गया, जो तभी होता है जब विमान में पूरी तरह बिजली सप्लाई फेल हो जाती है।
जांच के दौरान यह साफ हुआ कि इस हादसे में कोई बर्ड हिट नहीं हुआ और न ही इंजन में कोई आग लगी थी।

Air India Crash: अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फ्यूल स्विच खुद-ब-खुद इतने कम समय में कैसे कट-ऑफ मोड में चले गए। यह हादसा बेहद गंभीर तकनीकी समस्या की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट में यह सवाल भी उठाया गया है कि आखिर दोनों फ्यूल स्विच इतनी तेजी से खुद-ब-खुद कैसे बंद हो गए। जांच एजेंसियां इस रहस्य की गहराई से जांच कर रही हैं।
एयर इंडिया विमान हादसे( Air India Crash)की जांच में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की रिकॉर्डिंग ने हादसे से ठीक पहले के पलों की अहम जानकारी दी है। रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता है, “तुमने फ्यूल कटऑफ क्यों किया?” इस पर दूसरा पायलट साफ कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया।
इस बातचीत से यह संकेत मिलते हैं कि हादसे से ठीक पहले कॉकपिट में या तो कोई बड़ी गलतफहमी हुई थी, या फिर विमान में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से दोनों इंजनों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज में विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद Ram Air Turbine (RAT) के एक्टिव होने की पुष्टि हुई है। RAT केवल तभी खुलती है जब विमान की पावर पूरी तरह फेल हो जाती है।
Air India Crash:जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान रनवे छोड़ने के कुछ ही पलों बाद तेजी से ऊंचाई खोने लगा और एयरपोर्ट की सीमा भी पार नहीं कर सका। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि उड़ान मार्ग के आसपास किसी भी पक्षी की अधिक सक्रियता नहीं देखी गई, जिससे यह माना जा रहा है कि बर्ड हिट की आशंका नहीं है।

Air India Crash:भारत की Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) के अनुसार, इस स्तर पर न तो बोइंग 787-8 विमान और न ही उसके GE GEnx-1B इंजनों के ऑपरेटर या निर्माताओं के लिए कोई सिफारिश दी गई है।
जांच अभी जारी है। कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जांच के लिए अलग कर सुरक्षित रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि विमान के पीछे लगे Extended Airframe Flight Recorder (EAFR) को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे सामान्य तरीकों से डेटा निकालना संभव नहीं हो रहा है।
यह भी उल्लेखनीय है Air India Crash कि यह हादसा एक महीने पहले हुआ था, जब एयर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद में बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकरा गया था। हादसे में कुल 260 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी, जिनमें विमान के 241 यात्री और क्रू के सदस्य शामिल थे, जबकि ज़मीन पर मौजूद 19 लोग भी मारे गए थे। Air India Crash:की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि पायलट उड़ान के समय गलती से ईंधन स्विच को नहीं हिला सकता।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ईंधन स्विच सिर्फ 1 सेकंड के अंतराल में फ्लिप हुए। यह वही समय है जो एक स्विच से दूसरे स्विच को बदलने में लगता है। आमतौर पर कोई भी पायलट टेक-ऑफ के समय ईंधन स्विच बंद नहीं करता। यह स्विच सिर्फ विमान के गेट पर खड़ा होने या इंजन में आग जैसी आपात स्थिति में बंद किए जाते हैं। इस रिपोर्ट में ऐसी कोई आपात स्थिति का जिक्र नहीं किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर दोनों ईंधन स्विच चालू स्थिति में पाए गए थे। साथ ही, यह भी संकेत मिला कि विमान के दोनों इंजन नीचे गिरने से पहले दोबारा चालू करने की कोशिश की गई थी। Air India Crash:ने इस रिपोर्ट को स्वीकार किया है और कहा कि वे भारतीय जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने भी भारतीय एजेंसियों का धन्यवाद किया और कहा कि अभी तक रिपोर्ट में Boeing 787 या GE इंजन के खिलाफ कोई कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है।
FAA (Federal Aviation Administration) ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता जांच के तथ्यों का पालन करना है और अगर कोई खतरा सामने आता है तो उसका समाधान तुरंत किया जाएगा। बोइंग कंपनी और GE एयरोस्पेस ने कहा कि वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।
Air India Crash की जांच भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रही है। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों और ज़मीन पर मौजूद 19 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया का यह हादसा कई कारणों से हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, हादसे के 30 दिन के अंदर शुरुआती रिपोर्ट दी जाती है और अंतिम रिपोर्ट 1 साल के भीतर आने की उम्मीद है।