BPSC 71st Prelims : BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BPSC 71st Prelims Admit card 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BPSC 71st Prelims : BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोडBPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार इसे bpsc.bihar.gov.in से डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 सितंबर को होगी।

BPSC 71st Prelims :बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read this:Trump Ban Google In India? क्या वाकई भारत में Gmail बंद करा सकते हैं ट्रंप? सच और अफवाह की पूरी पड़ताल

BPSC 71st Prelims Admit Card 2025

परीक्षा तिथि और समय

  • परीक्षा तिथि: 13 सितंबर 2025
  • समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)
  • परीक्षा पैटर्न: 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 2 घंटे का समय, 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Admit Card – 71st CCE Prelims 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
Untitled design 5

एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारियाँ

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • रोल नंबर और बारकोड
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
  • महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली चीजें

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • पारदर्शी पेन और जरूरी स्टेशनरी

Leave a Reply