राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सबसे ज्यादा तलाश किये जा रहे अपराधियों में शामिल हरजीत सिंह लाडी ने kapil sharma
पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

कनाडा में Kapil sharma के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी
Table of Contents
कनाडा में मशहूर कॉमेडियन Kapil sharma का एक कैफे है जिसका नाम है ‘कैप्स कैफे’ बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबतोड़ फायरिंग कर दी। यह कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सुरे शहर में मौजूद है। इस कैफे पर हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है।

यह आपको बताते चले की हरजीत सिंह लड्डी ,राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है और वह बाण किये गए आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है,

Kapil sharma इन दिनों भरी तनावों में है जबसे उनके कैफे पर हमला हुआ है ,भारतीय अजेंसिया भी इस हमले को काफी गंभीरता से देखा रही है।हमलावर एक कार में आये थे फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। इस हमले में किसी भी तरह की कोई हताहत या कोई घायल नहीं हुआ है।मीडिया में छाई हुई खबरों के अनुसार रेस्टुरेंट पर लगभग 12 गोलियां फायरिंग हुई है।
सरे पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने कैफे और उसके आसपास की इमारतों पर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद कैफे की दीवारों और पास की रिहायशी बिल्डिंगों पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके से गोली के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो सीजन 3’ हाल ही में 21 जून को Netflix पर शुरू हुआ है।
पहले एपिसोड में सलमान खान आए थे। दूसरे एपिसोड में ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म की टीम नजर आई। तीसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए थे।
अब चौथा एपिसोड इस शनिवार आएगा, जिसमें ओटीटी के फेमस एक्टर्स जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, प्रतीक गांधी और जीतेन्द्र कुमार नजर आएंगे।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, जो अपने लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शोज के लिए जाने जाते हैं, ने इस फायरिंग पर अब तक कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।
पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह फायरिंग किसी निजी दुश्मनी का मामला है या फिर विदेश में सक्रिय खालिस्तान समर्थक आतंकियों से जुड़ी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं।
Author-satyaadeo(mahesh)meghan