Bollywood actress और Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट Kunickaa Sadanand ने अपने और गायक Kumar Sanu के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि एक बार Kumar Sanu की पत्नी ने गुस्से में उनकी कार तोड़ दी थी। जानिए पूरा किस्सा।

27 साल तक छुपा रखा सच
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और वकील रह चुकीं Kunickaa Sadanand, जो हाल ही में Bigg Boss 19 में नज़र आईं, ने अपने निजी जीवन का एक अनसुना किस्सा साझा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका गायक Kumar Sanu के साथ करीब छह सालों तक गहरा रिश्ता रहा था , Kunickaa ने बताया कि उन्होंने इस रिश्ते को 27 साल तक छुपा रखा सच । अब जाकर उन्होंने यह किस्सा साझा किया है, जिससे उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से हल्कापन महसूस हो रहा है।

रिश्ता जैसे पति-पत्नी – कैसे शुरू हुआ प्यार?
Kunickaa Sadanand ने बताया कि उनकी और Kumar Sanu की मुलाकात पहली बार ऊटी (Ooty) में हुई थी, जब दोनों एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान Sanu किसी निजी परेशानी से गुजर रहे थे और काफी भावनात्मक रूप से टूटे हुए लग रहे थे।
Kunickaa Sadanand ने खुलासा किया कि उस समय Kumar Sanu इतने तनाव में थे कि उन्होंने खुदकुशी (suicide) करने तक का सोचा था। यह सुनकर Kunickaa उनके पास गईं और उन्हें सहारा दिया। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और इस दर्द भरे दौर में Kunickaa ही वो इंसान बनीं, जिन्होंने Sanu को संभाला और जीने की वजह दी।
यहीं से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता महज़ दोस्ती तक सीमित नहीं रहा। Kunickaa ने कहा –
“वो मेरे लिए पति जैसे थे और मैं खुद को उनकी पत्नी जैसा महसूस करती थी।”
उनका कहना था कि यह रिश्ता बहुत गहरा था क्योंकि दोनों ने साथ में ज़िंदगी के कठिन पल देखे थे। जहाँ एक ओर Kumar Sanu को भावनात्मक सहारा मिला, वहीं Kunickaa को ऐसा लगा मानो उन्हें एक जीवनसाथी मिल गया हो।

Read this also:“देह व्यापार कांड में फंसी अभिनेत्री-से-राजनेता बनी भुवनेश्वरी, अब फिल्मों के पीछे की काली सच्चाई पर बनाएंगी कहानी!”
Kumar Sanu का पारिवारिक जीवन
Kumar Sanu की निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही।
- पहली पत्नी Rita Bhattacharya से उनके तीन बेटे हैं—जिको, जसी और गायक जान कुमार सानू।
- दूसरी पत्नी Saloni Bhattacharya से उनकी दो बेटियाँ हैं—Shannon K और Annabelle।

पहली शादी और कस्टडी की लड़ाई
Kunickaa Sadanand की पहली शादी मात्र 18 साल की उम्र में एक मारवाड़ी परिवार के बेटे अभय से हुई थी। वह उनसे करीब 13 साल बड़े थे। इस रिश्ते से उनका पहला बेटा अरिहंत हुआ।
शादी के बाद मतभेद बढ़े और दोनों अलग हो गए। Kunickaa ने बेटे की कस्टडी के लिए 8 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंततः अरिहंत ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया।

दूसरी शादी और एक और बेटा
जीवन में दूसरा मोड़ तब आया जब Kunickaa ने लगभग 35 साल की उम्र में अमेरिकी नागरिक विनय लाल से शादी की। इस रिश्ते से उन्हें एक और बेटा हुआ, जिसका नाम अयान है। तलाक के बाद अयान की परवरिश Kunickaa ने अकेले की।
असफल रिश्ते और लिव-इन पार्टनरशिप
पहली और दूसरी शादी टूटने के बाद Kunickaa का नाम अभिनेता सुनील सिकंद (दिग्गज अभिनेता प्राण के बेटे) से भी जुड़ा। दोनों लिव-इन रिलेशन में रहे, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला।
Kunickaa का वर्तमान जीवन
आज Kunickaa अपने अतीत को “क्लोज्ड चैप्टर” मानती हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनके दोनों एक्स-हसबैंड अब उनके दोस्त हैं और उन्हें किसी रिश्ते को लेकर कोई पछतावा नहीं है। वह अपने बेटे अयान के साथ एक सिंगल मदर के तौर पर जीवन जी रही हैं और एक्टिंग के साथ-साथ एक वकील के रूप में भी सक्रिय हैं।
Source: Google News